
देवास, सोमेश उपाध्याय। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) आज जिले के कन्नौद नगर में भाजपा विधायक आशीष शर्मा (mla ashish sharma) के घर संवेदना प्रकट करने पहुँचे। जिले की खातेगांव-कन्नौद विधानसभा से युवा विधायक आशीष शर्मा के काका सत्यनारायण शर्मा का पिछले दिनों देहांत हो गया था। सीएम ने स्व.शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधायक के परिवारजनों से भी मुलाक़ात की।
सीएम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, गणपत पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राजावत, कृष्णकांत मीणा, वी.जे. गुर्जर, दीपक अग्रवाल,प्रभारी कमिश्नर माल सिंह, एडीजी डॉ योगेश देशमुख, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, एसपी डॉ शिवदयाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इसके बाद वापसी के दौरान मुख्यमंत्री विधायक आशीष शर्मा को कन्नौद से अपने साथ हेलीकाप्टर में बिठाकर भोपाल ले गए।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

