NH-3 पर कांग्रेस ने किया चक्का जाम, वाहनों के आगे लेटे, वाहनों की लगी लंबी कतारें  

NH-3 पर कांग्रेस ने किया चक्का जाम, वाहनों के आगे लेटे, वाहनों की लगी लंबी कतारें  

देवास, अमिताभ शुक्ला ।  पूरे प्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन (Farmer Protest)और किसानों द्वारा किये गए  चक्का जाम (Chakka jam)के समर्थन में देवास में भी कांग्रेस पार्टी ने रसूलपुर बाईपास चौराहे पर चक्का जाम किया और जमकर नारेबाजी की। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए  तीन कृषि कानूनों का जमकर विरोध भी कांग्रेसियों ने इस दौरान किया। रसूलपुर बाईपास पर हुए चक्का जाम के बाद ए बी रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और इंदौर भोपाल समेत बायपास मार्ग पर कई मार्गों पर जाम लगा हुआ नजर आया । कई वाहन चालक इस दौरान परेशान होते हुए भी नजर आए ।

उधर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और पुलिस वाहनों को निकालने की मशक्कत करती हुई नजर आई । कांग्रेसियों के उग्र आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे वही कांग्रेसियों ने इस आंदोलन को लेकर कहा कि हम यह किसानों के हक और किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं ट्रक चालक और बस चालक से लेकर सभी आम लोग भी इस प्रदर्शन से जुड़े हुए हैं । जिनका हित इसमें जुड़ा हुआ है उनके लिए आज यह चक्का जाम किया जा रहा है और अपनी बात केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए काले कृषि कानून के विरोध के लिए यह प्रदर्शन किया जा रहा है ।

पुलिस द्वारा इस प्रदर्शन को लेकर कहा गया कि सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं , मार्ग को भी कई जगह से डायवर्ट किया है और अगर जरूरत पड़ी तो कार्यवाही भी की जाएगी । चक्का जाम में फंसे एक मिनी ट्रक चालक ने भी अपनी व्यथा मीडिया के सामने रखी और कहा कि मैं भूख से परेशान हूं और मुझे निकलने नहीं दिया जा रहा है और चक्का जाम की वजह से मैं परेशान हूं , कांग्रेसी प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए नजर आए वहीं वाहनों के सामने कई जगह पर लेट कर भी कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews