देवास में बोलीं मंत्री ऊषा ठाकुर, निराशा और अवसाद कोरोना का मित्र है

देवास

देवास, अमिताभ शुक्ला। पूरे प्रदेश के साथ-साथ देवास (dewas) में भी लगातार कोरोना (corona) के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है । वहीं देवास में सभी एक्टिव मरीजों की संख्या 500 से अधिक हो गई है , साथ ही प्राइवेट अस्पतालों से लेकर सरकारी अस्पताल में बेड की कमी है । इसके साथ ही ऑक्सीजन और रेमडेसिवीर इंजेक्शन (remdesivir injection) की कमी से भी देवास जिला जूझ रहा है। मृत्यु का आंकडा भी बढ़ता जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने देवास जिले में मंत्री उषा ठाकुर को कोविड महामारी (pandemic) का प्रभारी (in charge) बनाया गया है। प्रभारी उषा ठाकुर लगातार देवास के दौरे कर रही हैं साथ ही जिले में भी कोरोना के मामलों की मॉनिटरिंग कर रही हैं।

यह भी पढे़ं… इंदौर- मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर शुरू, कलेक्टर ने कही ये बात

बातचीत में मंत्री उषा ठाकुर ने रेमडेसिवीर इंजेक्शन से लेकर ऑक्सीजन और अन्य संसाधनों को जुटाने के लिए लगातार राज्य सरकार से बातचीत चल रही है। फिलहाल महामारी काफी बढ़ी है और संसाधन सीमित हैं फिर भी इस महामारी पर नियंत्रण करने का प्रयास जारी है। और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने कम लक्षण वाले मरीजों को घर में ही होम क्वारंटाइन कर स्वस्थ किये जाने की बात भी कही। साथ ही देवास में कोरोना बढ़ते मामलों को कंट्रोल करने की बातों को लेकर तमाम सवालों के जवाब दिए और आने वाले समय में खामियों को दूर करने का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढ़ें… सागर में एक फुट जगह के लिए दो पक्षों में विवाद, एक युवक की हुई मौत

उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर अध्यात्मिक बात भी की और कहा कि लोगों को प्रकृति की ओर अब ध्यान देने की जरूरत है ।आने वाले समय में ऑक्सीजन प्राकृतिक रूप से किस तरह से बढ़े , इसके लिए लोगों को कदम उठाना होगा। देवास में कोरोना को रोकने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पूरे प्रदेश को लेकर भी प्रदेश सरकार लगातार अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ रही है।

बाइट 1 – उषा ठाकुर मंत्री मप्र शासन, प्रभारी देवास जिला कोविड

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews