डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ममता सरकार पर साधा निशाना, कहा – बंगाल में अराजकता का माहौल

मध्यप्रदेश में 1.5 करोड़ नए सदस्य जोड़ने का महत्वाकांक्षी संकल्प लिया है और देवास जिले में इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर कार्यकर्ता को पूरे जोश और समर्पण के साथ जुटेगा।
Jagdish Devda

Dewas News : आज संगठनात्मक प्रवास पर देवास पहुंचे मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि पार्टी ने मध्यप्रदेश में 1.5 करोड़ नए सदस्य जोड़ने का महत्वाकांक्षी संकल्प लिया है और देवास जिले में इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर कार्यकर्ता को पूरे जोश और समर्पण के साथ जुटेगा।

बता दें कि जिले में अभी 3 लाख नए कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य लिया गया है। वही पश्चिम बंगाल की घटना के सवाल पर उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा की ममता राज में ‘‘महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है और पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है, पूरे राज्य में अराजकता का माहौल है।

देवास जिले में 3 लाख नए कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य

वही अवैध शराब कारोबार के संदर्भ में उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस प्रकार की शिकायतों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करेंगे। मंत्री देवड़ा ने बताया कि देवास जिले के विकास के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय सहित स्थानीय सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवास से सोमेश उपाध्याय की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1001954590″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews