गणेश भक्ति में झूमे देवास एडिशनल एसपी, नाचते गाते वीडियो वायरल

गणेश भक्ति में झूमे देवास एडिशनल एसपी, नाचते गाते वीडियो वायरल

देवास, शकील खान। आज गणेश चतुर्थी है और इस अवसर पर सारे श्रद्धालु उनकी भक्ति में झूम रहे हैं। देवास के एडिशनल एसपी भी बप्पा के आने से इतने खुश हैं कि नाच गाकर उनका स्वागत किया। उनकी इसी जिंदादिली और भजन पर मस्ती में झूमते,नाचते,गाते हुए उनका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Bhopal : सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर पधारे गजानन, धूमधाम से स्थापना

ये वीडियो देवास जिले के ग्रामीण एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का है। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर वो बेहद खुश हैं और इसी खुशी में बप्पा के भजन गा रहे हैं। ‘देवा ओ देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन’ गाते हुए एएसपी महोदय मस्ती में डांस भी कर रहे हैं। वैसे तो देवास जिले की पुलिस अक्सर ही अलग अलग तरह के विवादों से घिरी रहती है, लेकिन इस बार उसका अलहदा जिंदादिल अंदाज देखने को मिला है। सुरक्षा व्यवस्था और सारी जिम्मेदारियों के तनाव के बीच भी अपनी उत्सवधर्मिता को बचाए रखना और उल्लास से हर त्योहार का स्वागत करना बहुत जरुरी है। ये वीडियो हमें सीख देता है कि जीवन को आनंद के साथ जीना चाहिए और व्यस्तता भरे समय में से भी अपने लिए कुछ क्षण निकाल लेने चाहिए। ये वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है और एएसपी महोदय के इस रूप को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”744920007″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews