देवास में बिगड़ रहे हालात, 9 साल की मासूम समेत 5 कोरोना पॉजिटिव

देवास में बिगड़ रहे हालात, 9 साल की मासूम समेत 5 कोरोना पॉजिटिव

देवास। सोमेश उपाध्याय।

शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने रात में 7 से सुबह 7 बजे तक लोगों के घरों में रहने का समय निश्चित किया है। वहीं दिन में लॉक डाउन में ढील के नतीजे आने वाले दिनों में गंभीर हो सकते हैं। वैसे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या से थोड़ी राहत मिली है। देवास में बढ़ते कोरोना के आँकड़े चिंतित करने वाले है।आज आई रिपोर्ट के अनुसार 124 सैम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई।इनमें 117 की नेगेटिव और 5 कि पॉजिटिव आई है।वही 2 सेम्पल की रिपोर्ट रिजेक्ट हुई है।आज मिले नए मरीज पठान कुँआ देवास के 55 वर्ष,आमोना की महिला 28 वर्ष व बालिका 9 वर्ष,शान्तिपुरा देवास का बालक 13 वर्ष और शिप्रा का 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है।देवास शहर व ग्रामीण क्षेत्रो में मिली छूट के बाद कोरोना बढ़ते आँकड़े जिले को किस और ले जाएंगे यह बता पाना मुश्किल है!यदि समय रहते है प्रशासन ने सख्ती नही दिखाई तो यह आँकड़े शतक मारने में समय नही लेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews