देवास- सासंद, विधायक की मौजूदगी में लगा पहला टीका, ढोल ढमाकों के साथ शुभारंभ

देवास- सासंद, विधायक की मौजूदगी में लगा पहला टीका, ढोल ढमाकों के साथ शुभारंभ

देवास, अमिताभ शुक्ला। देश का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम जिसमें कोविड वैक्सीन का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, देवास में भी शुरू हुआ। दो सेंटर जिला अस्पताल व अमलतास अस्पताल में इसको लेकर विशेष साज-सज्जा व तैयारी की गई और ढोल ढमाके के साथ इसका शुभारंभ हुआ। सबसे पहली वैक्सीन राकेश कलेशरिया व संदीप ठाकुर को लगाई गई है। कोविड का मैसेज आने पर साथ में डॉ. के के धुत को भी कोविड वैक्सीन लगाई गई है।

वैक्सीनेशन कार्यक्रम के पहले सभी ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना। उसके बाद वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। जिला अस्पताल में देवास सांसद महेंद्र सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार, कलेक्टर डॉ.चंद्रमौली शुक्ला, सीएमएचओ एम पी शर्मा,जिला पंचायत सीईओ शीतला पटले, एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी सहित सहित जिले के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। वैक्सीनेशन 1 हफ्ते में 3 दिन लगाई जाएगी। वही 1 दिन में 100 लोगों को वैक्सीन लगाए जाने का टारगेट बनाया गया है। इस दौरान देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार और कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए सभी को बधाई भी दी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews