देवास: नशे की लत से बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ, लगातार कार्रवाई में जुटी पुलिस

देवास: नशे की लत से बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ, लगातार कार्रवाई में जुटी पुलिस

देवास, डेस्क रिपोर्ट। देवास (Dewas) जिले में इन दिनों नशे का कारोबार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। नशे के चलते यहां दूसरे अपराधों में भी बढ़त देखी जा रही है। नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के बाद भी कई ऐसी जगह है जहां से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है।

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खातेगांव क्षेत्र से 10 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की है। इसके अलावा 900 ग्राम गांजा भी जप्त किया गया है। इसी नशे के चलते औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया था। इसके अलावा खटांबा क्षेत्र में 2 दिन पूर्व जो घटना हुई है वहां भी आरोपी शराब के नशे में धुत था। नशे की लत ने शहर में अपराध के ग्राफ को बढ़ा दिया है।

Must Read- बाबा महाकाल के सिर पर सजेगा डायमंड का मुकुट, शिवरात्रि पर होगा विशेष श्रृंगार

पुलिस को गांजे का परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी जिसके बाद घेराबंदी करते हुए एक युवक को पकड़ा गया और उसके पास से 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस को मुखबिर के जरिए यह सूचना मिली थी जिसके बाद माता टेकरी रोड से 26 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह गांजा कहां से लेकर आया है और कहां लेकर जा रहा था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews