देवास : जुए सट्टे और वसूली करने वाले अपराधी के घर पर चला मामा का बुलडोजर

देवास : जुए सट्टे और वसूली करने वाले अपराधी के घर पर चला मामा का बुलडोजर

देवास, अमिताभ शुक्ला। देवास (Dewas) के औद्योगिक क्षेत्र के बालगढ़ में अवैध गतिविधियों में लिप्त और जुए सट्टे के साथ वसूली करने के आरोपी सुमेर सिंह ठाकुर के अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला और नगर निगम की टीम और औद्योगिक थाना क्षेत्र के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी का मकान और दुकान तोड़ दी।

[dgv_vimeo_video id=”694356146″]

यह भी पढ़े…Jabalpur News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के दामाद ने 1 करोड़ 80 लाख रूपये का किया गबन

उक्त संपत्ति की कीमत ₹80 लाख बताई जा रही है, देवास पुलिस के सीएसपी विवेक सिंह चौहान, औद्योगिक थाना क्षेत्र के टीआई अनिल शर्मा के साथ ही नगर निगम के इंजीनियर नागेश वर्मा मौके पर पहुंचे और दल बल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की और आरोपी के अवैध निर्माण को ढहा दिया गया, देवासी एसपी विवेक सिंह चौहान के अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों के अनुसार अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के अवैध निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

[dgv_vimeo_video id=”694356308″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews