12 की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश मिला

12 की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश मिला

बागली/देवास। सोमेश उपाध्याय।

आज से प्रदेश (mp) में 12वीं (12th exam) की परीक्षाएं शुरू हो गई। 16 जून (16 june) तक चलने वाली इन परीक्षाओं में संक्रमण (corona virus) से बचाव के इंतजाम किए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले आने कहा गया है।बागली परीक्षा केंद्र क्रमांक (Bagli Examination Center Number) 141017 पर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र(Exam center) पर प्रवेश सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के बाद दिया गया।

संकुल प्राचार्य प.वासुदेव जोशी (Sankal Principal P. Vasudev Joshi) ने बताया कि परीक्षा कक्ष में भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षार्थियों को बैठाया गया है। स्कूल के गेट पर ही छात्रों की लाइन लगवाइ गई। छात्रों के हाथ सैनिटाइज (Hand sanitize) कराने के बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग  (Thermal screening) की गई। शरीर का तापमान सामन्य आने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया। कोरोना लक्ष्ण वाले छात्रों को सामान्य बच्चों से दूर दूसरे कमरों में बैठने की व्यवस्था भी की गई है।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद(Health Department and City Council)  का विशेष सहयोग मिल रहा है। परीक्षा केंद्र अध्यक्ष श्रीमती हर्षा पंडित एवं सहायक परीक्षा केंद्र अध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी व्यवस्था में जुटे दिखे।

छात्रों के बैग बाहर ही रखवा दिए

कुछ छात्र पेपर देने बैग लेकर पहुंचे, तो स्कूल के अलग कमरे में बैग रखवा दिए गए। इसके साथ छात्रों को अगले पेपर में अपने साथ बैग नहीं लगाने की सलाह दी गई। बच्चों को सिर्फ सैनिटाइजर, ग्लब्ज, मास्क, पानी की बोतल और परीक्षा के लिए पेन आदि के रखने की ही अनुमति है।

एक घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

छात्रों को पेपर शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से पहलेसभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। कोरोना के लक्षण पाए जाने पर संदिग्ध छात्र को अलग कमरे में बैठाकर पेपर दिलवाया जाएगा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews