
देवास।सोमेश उपाध्याय।
देवास के नजदीक स्थित सिया गाँव के पास गेहूं उपार्जन केंद्र में गेहूं बेचने आए एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टोंकखुर्द क्षेत्र के अमोना के 65 वर्षीय किसान जयराम मंडलोई पिछले 2 दिन गेहूं उपार्जन के लिए सिया के पास स्थित उपार्जन केंद्र में कतारबद्ध थे। रविवार सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया और अस्पताल में मौत हो गई। वे दो ट्रैक्टर लेकर सिया के पास स्थित गोदाम में गेहूं उपार्जन के लिए गए थे। 31 मई की सुबह 10 बजे उन्हें सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई!
पूर्व मंत्री ने जताया दुःख
किसान की मौत के साथ ही राजनीति गरमा गई।पूर्व मंत्री व कांग्रेस मीडिया सेल प्रमुख जीतू पटवारी ने ट्वीट कर किसान की मौत पर दुःख जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है!
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

