Dewas News: 30 नए संक्रमित, 1 और मौत, पूर्व मंत्री हुए क्वारंटाइन

dewas corona

देवास, सोमेश उपाध्याय। प्रदेश के साथ देवास (dewas) जिले में भी कोरोना (corona) का कहर जारी है। आज जारी बुलेटिन (bulletin) में 30 नए पॉजिटिव केस आए है। कोरोना से बिगड़ते हालातों के बाद प्रशासन (government) के हाथ पैर फूल चुके है। वहीं पूर्व मंत्री दीपक जोशी की पत्नी भी संक्रमण की चपेट में आगई, उसके बाद जोशी सुरक्षा की दृष्टि से पुत्र जयवर्धन सहित क्वारंटाइन (quarantine) हो गए।

कोरोना के कहर को देखते हुए जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रोको-टोको अभियान लगातार चलाया जाये, मास्क पहनने के लिए लोगों को प्रेरित करें, मास्क न लगाने वालों पर सख्ती की जाये साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करायें। भविष्य की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए हमें बेहतर पुख्ता इंतजाम करने होंगे तभी कोरोना संक्रमण से बचाव हो सकेगा।

कलेक्टर शुक्ला ने कहा कि कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के मरीज निकल रहे हैं। इसलिए हॉट्स्पाट से आने वाले लोगों का कोविड टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाए। जो लोग ट्रेवल करके आ रहे हैं वे नजदीकी स्वास्थ केंद्र पर जाकर अपना स्वास्थ परीक्षण अनिवार्य रूप से करायें। उन्होंने कहा की बाहर से आ रहे व्यक्तियों को चिन्हित करें और होम क्वारंटाइन भी करें। उन्होंने कहा कि जिले के अस्पतालों में बेड उपलब्ध हों, इसका विशेष ध्यान रखें। भविष्य की चुनौती को देखते हुए किसी भी कार्य में कोताही न बरतें।

यह भी पढ़ें… PM Modi कल करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, बेहद खास होगा ये संस्करण, पीएम ने ट्विटर पर दिए संकेत

सख्ती का भी असर नहीं –
प्रशासन द्वारा जिले भर में कोरोना से बचाव के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस द्वारा नियमों की अवहेलना करने पर जुर्माना भी किया जा रहा है। इसके बावजूद लोगों द्वारा नियमों की अवहेलना खुलेआम हो रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड, मार्केट आदि स्थानों पर बड़े बड़े होर्डिंग आदि लगवाये गए हैं जिसमें “मेरी सुरक्षा मेरा मास्क” इस प्रकार के नारे आदि लिखवाए गए हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews