Dewas News: सड़क हादसे में गई युवक की जान, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Road Accident In Dewas

Dewas Road Accident: देवास में आज सुबह हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। यह शख्स अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए कानड़ जा रहा था। रास्ते में झरनेश्वर के पास एक अज्ञात वाहन ने गाड़ी को टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक भौरांसा का रहने वाला 38 वर्षीय युवक अपने दोस्त के साथ कानड़ जाने के लिए निकला था। झरनेश्वर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर पीछे बैठा हुआ जितेंद्र बोडाना गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर बैठे अन्य व्यक्ति को मामूली चोट आई है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में अपनी जान गंवाने वाला जितेंद्र भौरांसा में सब्जी की दुकान लगाता था। वह शादीशुदा है और उसका एक बेटा और एक बेटी भी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews