Dewas News: पत्नी से विवाद के बाद पिता ने दो मासूमों को कुएं में फेंका, खुद को लगाई आग, मौत

Jabalpur News

देवास, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पत्नी से विवाद की वजह से एक पति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। इससे पहले युवक ने अपने दोनों बच्चे को कुएं में फेंक दिया। इस घटना में तीनों की मौत हो गई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

दरअसल मामला देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र का है। जहाँ एक पिता ने अपने दो मासूम बेटों को कुएं में फेंक दिया। वही घर आकर पेट्रोल डालकर खुद को भी आग लगा ली। बताया जा रहा है कि घटना में तीनों की मौत हो गई है। वहीं खुदकुशी से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय मुकेश की पत्नी आशा अपने दो बच्चे 10 वर्षीय आदित्य और 7 वर्षीय आयुष को छोड़कर मायके चली गई थी। पुलिस ने बताया कि मुकेश ने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद वह घर छोड़कर चली गई थी।

Read More: OBC आरक्षण के बढ़े प्रतिशत पर बरकरार रहेगी रोक, HC ने कहा- शिवराज सरकार पेश करे जवाब

पुलिस के मुताबिक कुछ दिन से मुकेश काफी परेशान था। जहां गुरुवार सुबह 8:00 बजे के करीब अपने दोनों बच्चों को लेकर निकला और घर से 300 मीटर की दूरी पर एक कुएं में फेंक कर लौट आया। कुएं में बच्चे को फेंकने के बाद मुकेश ने अपने छोटे भाई को इसकी जानकारी दी। वही अपने छोटे भाई से कहा कि मैंने दोनों बच्चे को कुएं में फेंक दिया है। तुम उन्हें बचा सकते हो तो बचा लो।

वही छोटे भाई के मुताबिक जब वह कुएं के पास पहुंचा और ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे को कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना था कि मृतक शराब पीने का आदी था और अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। मामले की जांच जारी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews