Dewas पुलिस ने 10 लाख से ज्यादा का गांजा पकड़ा, एक तस्कर गिरफ्तार

Dewas पुलिस ने 10 लाख से ज्यादा का गांजा पकड़ा, एक तस्कर गिरफ्तार

देवास, सोमेश उपाध्याय। मप्र में पंचायत चुनावों (MP Panchayat Election) की घोषणा के साथ ही अवैध धंधों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज हो गई है। देवास पुलिस ने भी नशे के सौदागरों के खिलाफ मुखबिर तंत्र को और मजबूत कर दिया है। पुलिस (Dewas Police) ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 10 लाख रुपये का गांजा (Hemp , Ganja) पकड़ा है।

देवास जिले के अंतिम छोर पर बसे नेमावर क्षेत्र में पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप लेकर आ रहे एक आरोपी को गिरफ्तार (ganja smuggler arrested) किया है। आरोपी से कुल 52 किलो गांजा जब्त किया गया जिसकी कीमत 10 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके गांजे की सप्लाई के बारे में पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें – अजय देवगन, अक्षय कुमार, शाहरुख़ खान के पोस्टर्स पर जनता ने पोती कालिख, जानें वजह

जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के बाद नेमावर पुलिस की टीम ने गुराडिय़ा फाटा साततलाई रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा जिसके पास प्लास्टिक की दो बोरियां थीं। पुलिस को देखकर वो भागने का प्रयास करने लगा लेकिन टीम ने घेराबंदी करके दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोविंद पिता मिश्रीलाल तंवर बताया निवासी ग्राम मेलपिपल्या बताया।

ये भी पढ़ें – Jabalpur News : छत तोड़कर मेडिकल स्टोर में चोरी,चोरी का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

बोरियों की जांच करने में अंदर से पांच पैकेट मिले जिन्हें खोलकर देखा गया तो अंदर गांजा था। इनका वजन 52.1 किलो निकला। इसकी कीमत करीब 10 लाख 5 हजार रुपए है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी पूर्व से गांजे की तस्करी में लिप्त रहा है, अधिकतर वो चार पहिया वाहन की मदद से गांजा इधर से उधर ले जाता है, इसमें उसके कुछ साथी भी शामिल रहते हैं। एसडीओपी कन्नौद ज्योति उमठ ने बताया आरोपी से पूछताछ की जा रही है वो यह गांजा कहां से लाया और कहां सप्लाई करने जा रहा था।

ये भी पढ़ें – विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर MP सरकार की नवीन पहल, TCC की होगी स्थापना, लोगों को मिलेगा लाभ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews