एक्शन में आए देवास एसपी, सड़क पर उतर कर काटे चालान

एक्शन में आए देवास एसपी, सड़क पर उतर कर काटे चालान

देवास, सोमेश उपाध्याय| आज पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह शहर के सभी थाना चेकिंग पॉइंट पर थाना प्रभारियों के साथ चेकिंग करते हुए एक्शन में दिखे। एसपी के निर्देशन मे दो पहिया, चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई।

देवास में बीते कुछ दिनों से अपराध की घटनाएं बढ़ रही थी वही लोगो की लापरवाही के चलते कोरोना का ग्राफ भी बढ़ रहा था। उसी के मद्देनजर आज पुलिस कप्तान ने खुद आज मैदान सम्भाला।एसपी के मैदान में आते ही पुकिस महकमें सहित राहगीरों में हड़कम्प सा मच गया।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को रात दस बजे बाद अपने क्षेत्र मे गश्त करने के निर्देश भी दिये है। बिना मास्क वालों पर जुर्माना लगाने के आदेश भी एसपी द्वारा अधिनस्थों को दिये जा चुके है।जांच मे पाया गया कि अनेक गाड़ियों के नम्बर और कागज ही नही हैं।ऐसे में एसपी ने सख्त कार्यवाही के निर्देश भी दिए। एसपी के साथ सी एस पी विवेकसिंह चौहान व समस्त थाना प्रभारी भी मोजूद थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews