विद्यालय की मर्यादा को तार तार करते मास्टर साहब, वीडियो आय सामने, विभाग ने दिए जांच के आदेश

देवास जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक विक्रम कदम का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विद्यालय की मर्यादा को तार तार करते मास्टर साहब, वीडियो आय सामने, विभाग ने दिए जांच के आदेश

देवास जिले की उदयनगर तहसील के बिसाली ग्राम पंचायत स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय झिरी में शिक्षक विक्रम कदम के एक आपत्तिजनक वीडियो का मामला सामने आया है।

यह वीडियो स्कूली समय के दौरान विद्यालय के क्लासरूम में रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें शिक्षक एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह वीडियो विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा ही बनाया गया है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षक विक्रम कदम लंबे समय से इस विद्यालय में कार्यरत हैं और उनके चरित्र के संबंध में पहले भी कई शिकायतें की जा चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी शिक्षक बच्चों के सामने भी महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार करता था। इस प्रकार की हरकतें उनके लिए कोई नई नहीं हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद, यह बताया जा रहा है कि यह दो दिन पुराना है और रविवार की रात को सोशल मीडिया पर फैल गया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने शिक्षा क्षेत्र में एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शिक्षक के खिलाफ पहले भी हो चुकी हैं शिकायतें

विक्रम कदम के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें की गई थीं, लेकिन इस बार का यह वीडियो उनकी हरकतों को और उजागर है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं बच्चों के दिमागी विकास पर गलत प्रभाव डाल सकती हैं। कई अभिभावकों ने इस मामले की जांच की मांग की है ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

शिक्षा विभाग का एक्शन

शिक्षा विभाग ने घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई की है। विभाग ने एक जांच समिति का गठन किया है जो इस मामले की जांच करेगी। जांच के दौरान यदि शिक्षक के खिलाफ आरोप सिद्ध होते हैं, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला न केवल स्थानीय समुदाय के लिए बल्कि पूरे शिक्षा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।

बागली से सोमेश उपाध्याय की रिपोर्ट

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews