Dewas: मंत्री उषा ठाकुर, सांसद और विधायक की उपस्थिति में शुरु हुआ वैक्सीनेशन महाअभियान, देखें वीडियो

उषा ठाकुर

देवास, अमिताभ शुक्ला। प्रदेश सरकार की मंत्री उषा ठाकुर (minister usha thakur), विधायक (mla) गायत्रीराजे पवार, सांसद (mp) महेंद्र सोलंकी की उपस्थिति में हुई वैक्सीनेशन कार्यक्रम (vaccination program) की शुरुआत हो गई। यहां एक दिन में 30 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन जिले के विभिन्न सेंटरों (centres) पर लगाई जाएगी। इसी सिलसिले में जिले में 174 वैक्सीनेशन सेंटर बनाये गए हैं।

यह भी पढ़ें… Rajgarh में 33 हजार लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य, 141 सेक्टर अधिकारी बनाए गए

पूरे प्रदेश के साथ-साथ देवास जिले में भी वैक्सीनेशन महा अभियान का आगाज हो गया है। प्रदेश सरकार की मंत्री उषा ठाकुर ने अभियान की शुरुआत की। साथ ही देवास की विधायक गायत्री राजे पवार और सांसद महेंद्र सोलंकी भी इस दौरान मौजूद रहे । देवास जिले के करीब 174 वैक्सीनेशन सेंटर पर आज से 8 दिनों तक वैक्सीनेशन महा अभियान चलाया जाएगा । जिसमें करीब 170000 लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा गया है।

[dgv_vimeo_video id=”565498508″]

यह भी पढ़ें… यहाँ हर रोज वनखंडेश्वर मंदिर पर महाराज के सानिध्य में किया जाता है योग

जनप्रतिनिधि आज प्रेरक के रूप में वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर लोगों का हाल-चाल भी जान रहे हैं और वैक्सीनेशन अभियान की जानकारी ले रहे हैं साथ ही लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं कि वह अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवाए। देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला , आयुक्त विशाल सिंह चौहान और सीएमएचओ एमपी शर्मा , बीजेपी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल भी लगातार वैक्सीनेशन महाअभियान की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं आम लोगों में भी इस वैक्सीनेशन महाअभियान को लेकर उल्लास है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews