Hindi News

Dewas :पत्नी और 3 बेटियां 30 जून से लापता, पति ने रिश्तेदार के खिलाफ कराया प्रकरण दर्ज

Written by:Harpreet Kaur
Published:

देवास, अमिताभ शुक्ला । देवास (Dewas) शहर के बीएनपी थाने में एक पति ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही महिला पक्ष के लोगों पर आरोप भी लगाया है ।

यह भी पढ़ें… दिल्ली के ठगबाज ने जबलपुर के व्यापारी से ठगे 1 करोड़ 40 लाख, पुलिस जांच में जुटी

जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा 13 जुलाई मंगलवार को 10:30 बजे रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट में बताया गया कि राजेंद्र की पत्नी गोविंद कुंवर व तीन बेटियों ऊर्वषी, कुकू और साक्षी को कृष्ण पाल सिंह बहला फुसला कर 30 जून को मायके ले गया । रास्ते में नरवर में सभी रिश्तेदार के यहां 2 दिन रूके इसके बाद वहां से चले गए और तब से कुछ पता नहीं है। कृष्णपाल सिंह महिला के तरफ से रिश्तेदार है इसलिए परिवार वालो ने उस पर बिना शंका किए अपने परिवार के सदस्यों को उसके साथ भेज दिया था। कृष्णपाल सिंह की भी रतलाम, मंदसौर से लेकर जोधपुर तक तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 व 366 भादवी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले को बीएनपी थाने में पदस्थ निरक्षक बी एन सिंह ने विवेचना में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews