
अमिताभ शुक्ल/देवास। तब जबकि कांग्रेस की अंदरूनी खटपट और कलह खुलकर सामने आ चुकी है, दिग्गी राजा एक नये ही अंदाज़ में नज़र आए। मुख्य रूप से कमलनाथ, सिंधिया और दिग्विजय खेमे में बंटी कांग्रेस में कमलनाथ और सिंधिया के बीच की तनातनी अब बस सड़क पर आने को ही हैै। सिंधिया ने अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उरने का ऐलान कर दिया है और कमलनाथ ने भी बड़ी ही बेरूखी से कह दिया कि जो उन्हें करना हो वो करें। ऐसे में इस त्रिकोण के तीसरे सबसे महत्वपूर्ण नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बड़े ही कूल-अंदाज़ में दिखे। शनिवार रात देवास में वो न सिर्फ एक भजन संध्या में शामिल हुए, बल्कि झूमते हुए भी नज़र आए। वे यहां खाटू श्याम भगवान की भजन संध्या में शामिल हुए जो सयाजी द्वार पर आयोजित की गई थी। इस दौरान उन्होने पहले पूजा की और फिर भजनों की धुन पर भक्तिभाव मे डूबकर झूमते हुए दिखे।
निदेशक और संपादक

