Dewas News: EOW की बड़ी कार्रवाई, फॉरेस्ट रेंजर 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

EOW

देवास, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास जिले में एक बार फिर भ्रष्टाचार (Corruption) पर बड़ी कार्रवाई की गई है।यहां EOW उज्जैन की टीम ने एक फॉरेस्ट रेंजर को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।यह रिश्वत पट्टे की जमीन पर कपिलधारा योजना में कुआँ खोदने और ज़मीन समतलीकरण के लिए एनओसी दिए जाने के एवज में मांगी गई थी।

यह भी पढ़े.. अक्टूबर में मिलेगा कर्मचारियों को बढ़े हुए DA का लाभ! सैलरी में आएगा बंपर उछाल

मिली जानकारी के अनुसार, EOW उज्जैन की टीम ने कमलापुर में पदस्थ फॉरेस्ट रेंजर बिहारी सिंह सिकरवार, जिनवानी रेंज को 20 हजार की रिश्वत (Bribe) लेते हुए गिरफ्तार किया है। आवेदक डूंगर सिंह,सरपंच भील आमला जिला देवास ने EOW से शिकायत की थी कि फॉरेस्ट रेंजर द्वारा पट्टे की जमीन पर कपिलधारा योजना में कुआँ खोदने, ज़मीन समतलीकरण आदि कार्य के लिए NOC दिए जाने के एवज़ में 25 हज़ार रुपए की माँग की गई है।

यह भी पढ़े.. Morena News: UP के 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 की मौत, खड़े ट्रक से टकराई कार

इसके बाद टीम ने जांच को सही पाए जाने पर योजना बनाई और पुलिस अधीक्षक EOW उज्जैन दिलीप सोनी के मार्गदर्शन में DSP केथवास की टीम ने कार्यवाही की। घर की तलाशी में नगदी भी बरामद हुई है। फिलहाल EOW की कार्यवाही जारी है, इसमें जल्द ही बड़ा हो सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews