Video: जीतू पटवारी ने क्यों कहा…ऐसा नहीं हुआ तो मैं तड़पता रहूंगा

जीतू पटवारी

देवास, अमिताभ शुक्ला

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) से पहले बयानबाजी से सियासत गर्म है| बागी विधायकों के दल बदल को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया है| इस बीच देवास के सिरोल्या क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर यहाँ से कांग्रेस जीतेगी तो मैंने जो पाप किया गलत चयन का वो धुल जाएगा और अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं तड़पता रहूंगा|

कार्यकर्त्ता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा अगर यहाँ से कांग्रेस जीतेगी तो मैंने जो पाप किया गलत चयन का वो धुलेगा, तो मैं मोक्ष को प्राप्त होऊंगा| अगर आप लोगों ने वो काम नहीं किया तो यह समझ लेना कि मैं तड़पता रहूँगा| उन्होंने सवाल करते हुए पुछा तो क्या मुझे आप लोग इस पाप से मुक्ति दिलाना चाहते है| इस दौरान पटवारी ने कहा कि कांग्रेस एकजूट है, एक-एक कार्यकर्ता की आत्मा का सवाल है|

बताया जाता है कि कांग्रेस से भाजपा में गए पूर्व विधायक मनोज चौधरी को जीतू पटवारी के प्रयास से ही टिकट मिला था| लेकिन कुछ महीनों में ही उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया| बता दें कि उन्होंने अपना पहला ही विधानसभा चुनाव प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी को हराकर जीता था|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews