वन मंत्री ने मेरिट में आए बच्चों से की मुलाकात,उज्जवल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

वन मंत्री ने मेरिट में आए बच्चों से की मुलाकात,उज्जवल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

देवास/अमिताभ शुक्ला

देवास पहुँचे वन मंत्री विजय शाह ने प्रदेश और जिले में मेरिट में आये बच्चों से मुलाकात की और मिठाई खिलाकर बच्चों का मुँह मीठा करवाया। उन्होने सभी बच्चों के आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

मंगलवार को देवास के कलेक्टर कार्यालय में वीसी रूम पहुंचकर केबिनेट की बैठक में शामिल हुए वन मंत्री विजय शाह ने प्रदेश और देवास जिले की बारहवीं मेरिट में आये छात्र छात्राओं से मुलाकार की। इस दौरान विजय शाह ने खुद अपने हाथों से बच्चों का मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी। मंत्री विजय शाह ने इन बच्चों को प्रदेश का भावी भविष्य बताते हुए कहा कि कल इन्हीं में से कोई बच्चा कलेक्टर कोई एसपी बनेगा ये वरिष्ठ अधिकारी या और कोई पद पर जाकर देश की सेवा में अपना योगदान करेंगे। उन्होने इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंत्री विजय शाह से मिलने के बाद बच्चे भी काफी खुश नज़र आये और कहा कि मंत्रीजी से मिलकर हमारा हौंसला बढ़ा है और आगे बढ़ने करने के लिए भी हमारा उत्साह भी बढ़ा है। इस दौरान देवास कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, बीजेपी जिला अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews