Road Accident: BJP के पूर्व मंत्री दीपक जोशी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

दीपक जोशी

बागली, सोमेश उपाध्याय। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास (Dewas) से बड़ी खबर मिल रही है। आज शनिवार देर शाम बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी (Deepak Joshi) की कार का एक्सीडेंट (Road Accident) हो गया।गनिमत रही कि ज्यादा चोट नहीं आई और वे बाल बाल बच गए।

यह भी पढ़े.. MP के किसानों के लिए बड़ी खबर- समर्थन मूल्य पर सभी फसलों की खरीदी स्थगित

दरअसल, पूरा मामला देवास के बागली के ग्राम लोहारदा का है। यहां अचानक आज देर शाम पूर्व मंत्री दीपक जोशी की कार का एक्सीडेंट (Road Accident) हो गया। वे दिवगंत बीजेपी सांसद नन्दकुमार सिंह चौहान (BJP MP Nandkumar Singh Chauhan) की अस्थि कलश यात्रा कार्यक्रम ओंकारेश्वर(Omkareshwar) से शामिल होकर देवास आ रहे थे।इसी बीच लोहारदा में जोशी की गाड़ी भूसा वाहन से टकरा गई।

गनिमत रही कि दीपक जोशी पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन उनके साथ गाड़ी में मौजूद अनुसूचित जाति के राष्टीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष पँवार घायल हुए।घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक घटना स्थल पहुँचे।टक्कर के बाद जोशी की गाड़ी मामूली छतिग्रस्त हुई है।भूसा वाहन को पुलिस द्वारा जप्त कर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े.. MP BOARD: 10वीं और 12वीं का संशोधित TIME TABLE, जाने कब होगा कौन सा पेपर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews