
देवास/अमिताभ शुक्ला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बीजेपी से जुड़े कई नेताओं ने अपने आप को होम क्वारंटाइन करना शुरू कर दिया है। उसी कड़ी में देवास जिले की हाट पिपलिया सीट के संभावित प्रत्याशी और कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायक मनोज चौधरी ने भी खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।
उनका कहना है कि वह शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मिले थे और इसीलिए उन्होंने उनकी सभी प्रचार से जुड़े कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं और खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। साथ ही उन्होंने अपना सैंपल भी जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को दे दिया है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

