4 दिन पहले हुई थी CM की सभा, आज 9 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

4 दिन पहले हुई थी CM की सभा, आज 9 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

देवास| सोमेश उपाध्याय| हाटपीपल्या में उपचुनाव को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दल संक्रिय है।14 जुलाई को मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की बड़ी सभा भी हाटपिपल्या में हुई थी।जिसमे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीडी शर्मा सहित दिग्गज भाजपा नेताओं ने शिरकत की थी। सभा के 4 दिन बाद नगर के वार्ड क्रमांक 15 टंकीपुरा के एक ही परिवार के 8 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से नगर में दहशत छा गई । हालांकि सभा स्थल से टँकीपूरा की दूरी करीब 2 किलो मीटर बताई गई है।

नायब तहसीलदार सुश्री अनीता बरेठा व डा. जीवन यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 15 में एक ही परिवार के 8 लोग जिसमें 3 महिला व 5 पुरूष व वार्ड क्रमांक 9 की 1 महिला की जॉच रिपोर्ट रविवार को कोरोना पॉजिटिव आने पर सभी को तहसील के पास नगर के शासकीय कन्या छात्रावास में बनाये गये सेंटर पर कोरोनटाईन किया गया एवं इनसें संबंधीत 10 लोगो को नगर के पाटीदार छात्रावास में कोरोनटाईन किया गया| नगर परिषद के नाथुलाल सोठिया पप्पू दरबार पटवारी दिनेश कारपेंटर जमादार डैनी धुलिया व नगर परिषद पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग ने पुरे समय मुस्तेद रहकर कार्यवाही में सहयोग किया| सुश्री बरेठा व डाक्टर यादव ने सभी पॉजिटिव लोगो को समझाईस देते हुऐ प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।

2 दिन पूर्व मंत्री ने ली थी बैठक-
हाटपिपल्या में 2 दिन पूर्व ही प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया व राज्य शिक्षा मंत्री इंद्र सिंह परमार ने कोर कमेटी की बैठक ली थी।जिसमें भाजपा के स्थानिय पदाधिकारी समेत सांसद व कार्यकर्ता बड़ी तादाद में शामिल हुए थे। बहरहाल हॉटपिपल्या अभी कोरोना संक्रमण का हॉट स्पॉट बना हुआ है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews