तेज रफ्तार ट्रक ने ली महिला की जान, चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

Road Accident In Dewas

Dewas Road Accident: देवास (Dewas) के उज्जैन रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत होने की जानकारी सामने आई है। हादसा बहुत ही दर्दनाक था और महिला ट्रक के टायर में फंस गई थी। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन जब तक उसकी मौत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक 36 वर्षीय महिला अपने बच्चों को स्कूल लेने के लिए जा रही थी। तभी उज्जैन रोड पर पुराने बस स्टैंड के पास तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला का एक हाथ चकनाचूर हो गया और वो ट्रक के टायर में फंस गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि महिला पीएम आवास योजना में ठेकेदारी में काम करती थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और एक्सीडेंट के चलते वहां जाम भी लग गया। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews