अस्पताल परिसर में जलभराव से परेशान मरीज,मुख्य द्वार बना तालाब

अस्पताल परिसर में जलभराव से परेशान मरीज,मुख्य द्वार बना तालाब

देवास,सोमेश उपाध्याय। जिले के बागली अंचल के एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल परिसर में बरसात का पानी भरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की वजह से मजबूरन मरीज को भरे पानी से होकर ही निकलना पड़ रहा है।

सरकारी अस्पताल में मरीजों का 24 घंटे आना- जाना लगा रहता है। ऐसे में बरसात से अस्पताल परिसर में जलभराव हो रहा है। इसका कारण नालियों की साफ-सफाई ठीक से नहीं होना है। सड़क पर गड्ढे होने से भी पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि परिसर के मुख्यद्वार के सामने ही जलभराव है। मुख्य द्वार पर गड्ढा होने से भी पानी भर रहा है। इससे लोगों को पानी में होकर निकलना पड़ रहा है। साथ ही पैदल आने वाली महिला मरीज व बच्चे इसी पानी से होकर निकल रहे हैं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके बाद भी अस्पताल के अफसर बेपरवाह है। इस संबंध में बीएमओ डॉ. विष्णुलता उइके से चर्चा करनी चाही पर उन्होंने फोन ही नही उठाया, वही नगर परिषद द्वारा बताया गया कि उक्त समस्या पुलिया बनने के बाद ही हल होंगी परन्तु यह कार्य लोकनिर्माण विभाग अंतर्गत आता है। मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है, कल ही निरक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews