पुलिसकर्मी की मानवीयता ने परिवार से बिछड़े युवक को घर पहुंचाया

पुलिसकर्मी की मानवीयता ने परिवार से बिछड़े युवक को घर पहुंचाया

शिवपुरी, मोनू प्रधान। कोलारस थाना कैंट में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। यहां सिपाही हरिओम रघुवंशी नवदीप अग्रवाल ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त दिखने वाले व्यक्ति को रोककर नहलाया, चाय नाश्ता कराया और फिर उसका नाम पता व परिवार के बारे में पूछकर उसे घर तक भी पहुंचाया।

सिपाही हरिओम रघुवंशी नवदीप अग्रवाल को एक व्यक्ति रास्ते में अस्त व्यस्त हालत में मिला। इसके बाद उन्होने उसे नहलाया, नाश्ता कराया और फिर उसका नाम पता पूछा। इसपर उस व्यक्ति ने खुद का नाम भीम शर्मा बताया जो कोलारस जिला शिवपुरी में रहने वाले हैं। उन्होने बताया कि उनके पिता का नाम प्रमोद शर्मा (पप्पू शर्मा) है और वो नगर पालिका कोलारस में फायर बिग्रेड चालक हैं। भीम को अपने पिता का मोबाइल नंबर भी याद था और सिपाही ने उनके पिता से बात कर सारा मामला पताया। इसके बाद उस युवक के पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कुछ ही देर में वो अपने परिवार सहित गुना आ गये। भीम शर्मा के पिताजी से बात करने पर उन्होने बताया कि लगभग 1 माह पहले उनका बेटा घर से बिना किसी को कुछ बताये कहीं चला गया था। इस दौरान भीम के दादाजी कैलाश शर्मा बहुत भावुक हो गये। पूरे परिवार ने पुलिसकर्मी का बहुत शुक्रिया अदा किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews