बारिश में खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीगा, खरीदी के बाद भी नहीं हुआ परिवहन

बारिश में खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीगा, खरीदी के बाद भी नहीं हुआ परिवहन

देवास/सोमेश उपाध्याय

जिले में रात से ही निसर्ग तूफान का असर दिख रहा है। देवास शहर सहित जिले के विभिन्न अंचलों में बुधवार को बदले मौसम के बाद रात भर बारिश हुई। इस कारण देवास जिले के अधिकांश खरीद केंद्रों में खुले में पड़ा हजारों क्विंटल सरकारी गेंहू भीग गया। हजारों क्विंटल गेंहू विभिन्न खरीदी केंद्रों में खुले आसमान के नीचे पड़ा है। अब बरसात में भीग चुके अनाज के खराब होने से इंकार नहीं किया जा सकता। सबसे ज्यादा गेहूं शेड के बाहर और आसपास एवं खुले में पड़ा था, जो पूरी तरह भीग गया है। परन्तु जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से बचते नजर आए।

बागली मंडी में ढेरियों पर तिरपाल डाल कर भीगने से बचाने की कोशिश की गई थी परन्तु अत्यधिक बारिश के कारण गेंहू को नुकसान हुआ। वही मौसम विभाग के साथ-साथ सरकार की तरफ से भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन को स्थानीय स्तर पर अलर्ट रहने को कहा गया है। इंदौर और उज्जैन सम्भाग को पूर्व से ही अलर्ट पर रखा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews