यहां हुआ बड़ा कोरोना ब्लास्ट, बैंक के 17 कर्मचारी पॉजिटिव निकलने से हड़कंप

यहां हुआ बड़ा कोरोना ब्लास्ट, बैंक के 17 कर्मचारी पॉजिटिव निकलने से हड़कंप

देवास, अमिताभ शुक्ला| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में उपचुनाव (Byelection) और त्योहारों (Festival) के बाद कोरोना (Corona) का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है| प्रदेश के देवास (Dewas) में बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है| यहां एक्सिस बैंक (Axis Bank) की शाखा में एक साथ बैंक के 17 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) निकलने से हड़कंप मच गया है| बैंक के सभी कर्मचारियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों में प्रदेश भर में कोरोना के नए मरीजों के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की जा रही थी| वहीं कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने में भी लोग कम गंभीर दिखाई दिए| जिसका परिणाम यह हुआ कि संक्रमण ने एक बार फिर अपने पैर पसार लिए हैं| इस बीच देवास में एक्सिस बैंक की शाखा में बैंक मैनेजर सहित 17 कर्मचारी पॉजिटिव निकले हैं|

करीब 25 बैंक कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई थी जिसमे 17 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है व दवाई एवम किट्स उपलब्ध करवा दिए गए है। फिलहाल कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों की कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews