इंदौर-बुधनी रेल लाइन कार्य के दौरान अफरा-तफरी, मलबे में दबा पोकलेन चालक

इंदौर बुधनी रेल लाइन के काम के दौरान पोकलेन पर मकान की छत गिर गई। चालक इसकी चपेट में आ गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकलकर अस्पताल पहुंचाया गया।
Indore Budhni Rail Line

मध्य प्रदेश देवास अंचल के कमलापुर में इंदौर बुधनी रेल लाइन के अधिग्रहण का काम चल रहा है। इस अधिग्रहण में आए एक मकान को गिराते समय बड़ा हादसा हो गया। गनीमत ये रही कि मौके पर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हो पाई।

मीडिया रिपोर्ट्स के बता दे जिस पोकलेन मशीन से मकान गिराया जा रहा था। अचानक उसी पर घर की छत भरभराकर गिर गई। इस वजह से मशीन संग चालक फंस गया। यह घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे हुई। मौके पर मची अफरा तफरी के बाद आनन फानन में चालक को मलबे से सुरक्षित निकला गया।

डेढ़ घंटे मलबे से बाहर आया चालक

जैसे ही घटना की सूचना मिली कमलापुर थाना प्रभारी एसएस मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे की टीम और ग्रामीणों के सहयोग से लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चालक को मलबे से बाहर निकाला जा सका। इस हादसे में चालक का एक पर फ्रैक्चर हो गया है। एंबुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए बागली के सरकारी अस्पताल रवाना किया गया।

टनल के पास चल रही तोड़फोड़

थाना प्रभारी मीणा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इंदौर बुधनी रेल लाइन प्रोजेक्ट में जहां टनल का काम चल रहा है। उसके आसपास कई मकान मौजूद है जो अधिग्रहीत किए जा रहे हैं। इन्हें तोड़ने के लिए दो पोकलेन मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। इसी दौरान एक जगह पर यह हादसा हुआ। घायल हुआ चालक असम के बारपेटा जिले का निवासी है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews