जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा, मंत्री और सांसद में तीखी नोकझोंक

जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा, मंत्री और सांसद में तीखी नोकझोंक

देवास। प्रदेश की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही तनातनी एक बार फिर सामने आई। देवास में जिला योजना समिति की बैठक में जमकर हंगामा हो गया। बैठक में बीजेपी सांसद महेंद्र सोलंकी और मंत्री जीतू पटवारी के बीच तीखी नोंकझोंक हुई।

बैठक में हंगामे के दौरान मंत्री जीतू पटवारी ने सांसद से कहा मैं आपको बैठक से बाहर निकाल सकता हूँ। वहीं सांसद ने कहा आप 18 लाख लोगों का अपमान कर रहे हैं, जिन्होंने मुझे सांसद चुना। कैसे मंत्री हो एक सांसद को बाहर निकालने की बात कर रहे हो। वहीं जीतू पटवारी ने कहा इन्होंने मेरा व्यग्तिगत अपमान किया है।जिला योजना समिति की बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई। इसमें अध्यक्षता करने उच्च शिक्षा एवं खेल युवक कल्याण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी पहुंचे थे। बैठक में मंत्री पटवारी और सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। बैठक के दौरान सांसद ने कहा मेरी कुर्सी प्रोटोकॉल के हिसाब से नहीं लगी है। मैं प्रभारी मंत्री के पास ही बैठूंगा। इसके बाद उनकी कुर्सी मंत्री के पास लगाई गई। मंत्री पटवारी के पास कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज राजानी भी बैठे हुए थे। सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने कुछ दिन पहले राजानी की गंगा इंडस्ट्रीज पर अवैध निर्माण की शिकायत कलेक्टर से की थी। वहां कार्रवाई नहीं होने पर बैठक में इस मुद्दे को लेकर सांसद ने कलेक्टर को घेरा। इस पर राजानी बिफर गए और सांसद पर व्यक्तिगत मामला बीच में लाने का आरोप लगाया। इस दौरान बहसबाजी शुरू हो गई और सांसद ने जीतू पटवारी को कहा अगली बार मंत्री बन पाओगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews