
देवास,अमिताभ शुक्ला
जिले में सिद्धि विनायक कावड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल हुए भक्त भक्ति के रंग में रंगे हुए दिखाई दिए । यात्रा नागदा के श्री सिद्धि विनायक मंदिर से बिलावली महाकाल मन्दिर तक निकाली गई । महिला पुरुष यात्रा में शामिल हुए और कावड़ उठाकर चलते नजर आए । यात्रा का जगह जगह स्वागत भी किया गया ।
इस दौरान यात्रा आयोजक प्रदीप चौधरी ने बताया,कि यह हर साल निकलने वाली पारम्परिक कावड़ यात्रा है, जो प्रत्येक वर्ष बड़े ही धूमधाम से निकाली जाती है, जिसमे हजारो की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते थे। लेकिन इस साल कोरोना के चलते ज़्यादा भीड़ इकठ्ठा ना करते हुए सिमित भक्तो द्वारा सांकेतिक रूप से यह कावड़ यात्रा निकाली गयी है, और भगवान से प्रार्थना की गई है,कि जल्द से जल्द यह बिमारी हमारे देश से खत्म हो ।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

