देवास के पेट्रोल पंप में हो रहा लीकेज, परिवार परेशान, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

देवास के पेट्रोल पंप में हो रहा लीकेज, परिवार परेशान, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

देवास, डेस्क रिपोर्ट। देवास (Dewas) के एबी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप (Petrol Pump) से पेट्रोल लीकेज होने की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक परिवार ने यह शिकायत की है कि पेट्रोल लीकेज होकर उनके घर के बोरिंग में मिल रहा है। पानी में पेट्रोल मिल जाने की वजह से परिवार परेशान हैं और पीने के पानी की उन्हें दूसरी व्यवस्था करनी पड़ रही है। मामले में पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि यहां कोई भी लीकेज नहीं है।

ये पूरा मामला एबी रोड स्थित एसएजे खनूजा पेट्रोल पंप का है। पेट्रोल पंप से 300 मीटर दूरी पर बनी रामकृष्ण कॉलोनी में रहने वाले परिवार का कहना है कि पेट्रोल लीकेज होकर उनके घर के बोरिंग में मिल रहा है। बोरिंग से पेट्रोल की बदबू आ रही है जिसकी वजह से पानी किसी काम का नहीं बचा है। परिवार को पीने के लिए और अन्य कामों के लिए दूसरे पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। पिछले कुछ महीने से तरल पदार्थ पानी में मिल रहा है। इस बात की शिकायत परिवार ने पेट्रोल पंप संचालक के साथ खाद्य विभाग और नगर निगम को भी की है लेकिन अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। आज एक बार फिर पीड़ित परिवार के लोग पेट्रोल पंप संचालक के पास पहुंचे। इस दौरान वहां पर खाद्य विभाग से एक अधिकारी भी मौजूद थे और अधिकारी ने पेट्रोल पंप पर कंपनी के सेल्समैन की ओर से जांच करवाने की बात कही है।

Must Read- Virat Kohli को गिरफ्तार करने की उठी मांग, सोशल मीडिया पर छाया अरेस्ट कोहली

मामले को लेकर पीड़ित परिवार का कहना है कि 8 महीने से पानी में पेट्रोल आ रहा है और पिछले 4 महीने से इसकी मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ गई है। नगर निगम, खाद्य विभाग और कलेक्टर कार्यालय तक शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। परिवार ने यह भी कहा कि शायद पेट्रोल पंप संचालक मालदार पार्टी है और हम आम आदमी हैं इसलिए हमारी समस्या जैसी की तैसी बनी हुई है। उनके घर के अलावा आसपास के घरों में भी इस तरह की समस्या देखी जा रही है। वहीं इस मामले में पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि यहां जांच करवाई जा सकती है किसी भी तरह का लीकेज नहीं हो रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews