VIDEO : घरवाले दे रहे जान से मारने की धमकी, प्रेमी युगल ने SP से लगाई मदद की गुहार

VIDEO : घरवाले दे रहे जान से मारने की धमकी, प्रेमी युगल ने SP से लगाई मदद की गुहार

देवास, सोमेश उपाध्याय। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh ) के देवास (Dewas) जिले में एक प्रेमी युगल ने एसपी (Dewas SP) से मदद की गुहार लगाई है। प्रेमी युगल का कहना है कि उनके घरवाले उन्हें जान से मारने की धमकी (Threats To Kill) दे रहे है। दोनों ने एसपी से सुरक्षा (Security) की मांग की है।वही एसपी ने दोनों नवविवाहितों को समझाकर सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया।

दरअसल, प्रेम विवाह (Love Marriage) करने के बाद नव दम्पति आज सोमवार को एसपी डॉ शिवदयाल सिंह (SP Dr. Shiv Dayal Singh) के पास पहुँचे और अपनी सुरक्षा की माँग की। प्रेमी युगल ने औद्योगिक थाना प्रभारी के नाम एसपी को ज्ञापन दिया, जिसमें लड़की के परिवार जनों से मिल रही जान से मारने की धमकी की जानकारी दी गयी।

प्रेमी युगल आयुष मालवीय व प्रिया कुमावत का कहना है की हमने कोर्ट मैरिज कर रखी है , वहीं इसकी जानकारी जब लड़की के परिवारजनों को दी तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। रोज अलग अलग नम्बर से लड़की के परिवारजन धमकियां दे रहे है। जिसकी शिकायत औद्योगिक थाना प्रभारी को हम दे रहे है अगर कुछ भी होता है तो लड़की के परिवारजन इसके दोषी होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews