आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की अवैध शराब जब्त,13 प्रकरण भी पंजीबद्ध

आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की अवैध शराब जब्त,13 प्रकरण भी पंजीबद्ध

देवास, सोमेश उपाध्याय। देवास जिले में आबकारी विभाग (Excise Department) द्वारा अवैध शराब (Illegal liquor)   के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में  कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर कंजरों के डेरे पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।  इस कार्रवाई में विभाग ने पांच लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की और बहुत बड़ी मात्रा में लहान नष्ट किया।

कलेक्टर के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त विक्रम दीप सांगर के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी नागेंद्र सिंह जादौन ने  दोन्ता सांसी मोहल्ला तथा पांदा कंजर डेरा एवं टोंकखुर्द में बड़ी कार्रवाई की. कार्रवाई में कुल 135 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब  जब्त की गई  और लगभग 9700 लीटर महुआ लहान जब्त कर नष्ट किया गया। आबकारी विभाग की टीम ने यहाँ से  36 पाव प्लेन देशी शराब  भी जब्त की।  जब्त की गई अवैध शराब  समस्त  सामग्री  की कीमत 5,14,400  रु.के लगभग बताई  जा रही है । कार्रवाई  में कुल 13 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई  में आबकारी उपनिरीक्षक संदीप  सिंह चौहान , सुश्री राजकुमारी मण्डलोई,श्रीमती निधि शर्मा ,महेश पटेल, प्रेम यादव, कैलाश जामोद ,आबकारी  मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कलोसिया ,दीपक धुरिया,राजाराम रैकवार आबकारी  आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल,गोविंद बड़ावदीया नितिन सोनी, सनत ओझा, राजेश जोशी एवं संगीता यादव आदि सम्मिलित थे।आबकारी विभाग द्वारा लगातार की जारही कार्रवाई  के बाद शराब माफियाओ में हड़कम्प सा मचा हुआ।श्री जादौन के अनुसार आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews