प्रभारी मंत्री अचानक पहुंचे छात्रावास, छात्राओं से की मुलाकात और जानिए क्या कहा

प्रभारी मंत्री अचानक पहुंचे छात्रावास, छात्राओं से की मुलाकात और जानिए क्या कहा

गणेश अग्रवाल/दमोह। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी जबेरा के कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री जी के छात्रावास पहुंचके ही हड़कंप मच गया। मंत्री जी छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली छात्राओं से बातचीत करते हुए उनके हालचाल पूछा और यहां पढ़ने वाली छात्राओं से उन्हें मिलने वाली शासन की ओर से सुविधाओं और असुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। वहीं छात्राओं ने छात्रावास में पर्याप्त सुविधाएं मिलने की बात कही। मंत्री जी ने छात्रावास के प्रभारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने पांच छात्राओं को स्वेच्छानुदान मद से दो-दो हजार रुपये देने की घोषणा की।

छात्रावास का औचक निरीक्षण करने के बाद प्रभारी मंत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध शासन की योजनाओं की जानकारी ली। इसी दौरान क्षेत्र के कांग्रेस जनों के साथ स्वास्थ्य अमले के अधिकारियों की मौजूदगी के बीच सभी वार्डों का जायजा लिया और मरीजों से मुलाकात भी की। प्रभारी मंत्री ने सड़क हादसे में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई पानी की व्यवस्थाओं का भी मंत्री जी ने जायजा लिय और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews