गेहूं की MSP को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस कहती थी लाड़ली बहना योजना बंद हो जाएगी फिर कहा एक दो महीने पैसा देंगे फिर बंद कर देंगे, लेकिन आप देखिये ये सिर्फ झूठ बोलते हैं जनता को भ्रमित करते हैं, उन्होंने कहा अभी 1250 रुपये महीना दे रहे है 3000 रुपये भी देंगे
CM Dr Mohan Yadav Dewas

CM Dr. Mohan Yadav announcement on wheat MSP: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा की है कि हम जल्दी ही प्रदेश के किसानों से उनका गेहूं किये गए वादे के मुताबिक 2700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदेंगे, सीएम ने देवास एक सोनकच्छ में कहा, हमने चुनाव से पहले जो वादे किये या फिर हमारी सरकार ने जो भी घोषणा की वो सब वादे और घोषणाएं पूरी होंगी, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज  देवास जिले के सोनकच्छ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी, सीएम ने 102.50 करोड़ रुपये लागत के 37 कार्यों का लोकार्पण किया और 42.34 करोड़ रुपये की लागत के 16 कार्यों का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने “लाड़ली बहना योजना” के अंतर्गत प्रदेश की 1.27 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1,553 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनांतर्गत प्रदेश के 81 लाख से अधिक किसानों को 1624 करोड़  रुपये की राशि का अंतरण भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले के सोनकच्छ में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 337.42 करोड़ रुपये से अधिक राशि का भी सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। उन्होंने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा ये आपकी सरकार है हमने जो कहा है जो घोषणा की है वो पूरी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा लाड़ली बहनों को 3000 रुपया महीना भी मिलेगा  

मुख्यमंत्री ने कहा कि याद कीजिये जब चुनाव थे तब कांग्रेस कहती थी लाड़ली बहना योजना बंद हो जाएगी फिर कहा एक दो महीने पैसा देंगे फिर बंद कर देंगे, लेकिन आप देखिये ये सिर्फ झूठ बोलते हैं जनता को भ्रमित करते हैं, उन्होंने कहा अभी 1250 रुपये महीना दे रहे है 3000 रुपये भी देंगे,अरे हम किसानों को बहनों को पैसा देते है तो ये कहते हैं पैसा लुटा रहे हैं, इन्हें आपसे मतलब नहीं इन्हें वोट से मतलब है, कांग्रेस सिर्फ गुमराह करने की कोशिश करती है लेकिन मुझे भरोसा है अपनी मध्य प्रदेश की जनता पर, वो किसी के बहकावे में नहीं आने वाली।

सीएम की घोषणा जल्दी ही गेहूं 2700 रुपये MSP पर खरीदेंगे  

सीएम ने कहा हमने कहा था पांच साल में गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपये क्विंटल होगा, और ये होकर रहेगा, अभी हमने 125 रुपये का बोनस दिया, पिछले साल सरकार ने गेहूं 2250 रुपये प्रति क्विंटल के भाव ख़रीदा, अबकी बार 2475 केंद्र ने भाव तय किया है इसमें 125 रुपये जोड़ेंगे तो 2600 रुपये हो जायेगा,  अगले साल तो ये 2700 रुपए प्रति क्विंटल से आगे वैसे भी पहुंच जायेंगे,  ये काम चलते रहेंगे रुकेंगे नहीं।

कांग्रेस ने भगवान राम और सनातन के प्रति दुर्भावना पाल रखी है

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा चुनावों में ये नकली हिन्दू बनकर आते हैं लेकिन ये नकली गांधी हैं इसलिए पूरे देश में फेल हो रहे हैं, उन्होंने कहा कांग्रेस ने भगवान राम और सनातन के प्रति दुर्भावना पाल रखी है सब जानते है कि भगवान राम के जन्म स्थान के लिए ये सुर्पिम कोर्ट तक चले गए विरोध करते रहे, लेकिन जब भगवान राम गर्भ गृह में विराज गए तो कुछ कुछ बोलते रहे लेकिन आज तक दर्शन करने नहीं गए क्योंकि इन्हें तो एक ही वर्ग के वोट चाहिए।

घमंड तो रावण का भी नहीं चला था तो कांग्रेस का भला कहाँ से होगा

मुख्यमंत्री ने कहा भगवान राम बहुत दयालु हैं इन्हें माफ़ भी कर देंगे लेकिन प्रयागराज ने क्या बिगाड़ा है आप खुद को हिन्दू कहते हो भाषणों में बड़ी बड़ी बाते करते हो, कुछ कुछ पहनकर खुद को हिन्दू साबित करते हो तो महाकुंभ में क्यों नहीं गए , अरे एक भी दिखा, माँ बेटा बेटी में से कोई? आप एक संस्कृति का अपमान करते हो एक बड़े समाज का लगातार अपमान करते हो घमंड तो रावण का भी नहीं चला था तो कांग्रेस का भला कहाँ से होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews