MP के संविदा कर्मचारियों में रोष, 7वें वेतनमान की मांग, BJP विधायक बोली-सरकार को कराउंगी अवगत

संविदा कर्मचारियों

देवास, अमिताभ शुक्ला। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों (7th Pay Commission) का महंगाई भत्ता (DA) को 17% से बढ़ाकर 28% कर दिया गया है।इसके तहत 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ते (DA)का लाभ देश के 48 लाख 34 हजार केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख 26 हजार पेंशनर्स को मिलेगा। इसके बाद से ही मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी महंगाई भत्ते और एरियर की मांग जोर पकड़ने लगी है।

यह भी पढ़े.. हाथियों के झुंड में जा फंसे कांग्रेस विधायक, पानी की टंकी पर चढ़कर बचाई जान

अब देवास के सर्व शिक्षा अभियान जिला शिक्षा केंद्र (DPC) कार्यालय में पदस्थ संविदा कर्मचारियों  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्कूल शिक्षा मंत्री के नाम देवास से बीजेपी विधायक गायत्री राजे पवार को ज्ञापन सौंपा है।इसमें 7 वें वेतनमान (7 pay commission) का लाभ मिलने और नियमितीकरण सहित कई अन्य मांगों का जिक्र किया गया है। इस पर देवास विधायक गायत्री राजे पवार (Dewas BJP MLA Gayatri Raje Pawar) ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि मैं स्वयं अपने हाथों से इस ज्ञापन को स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (School Education Minister Inder Singh Parmar)  तक पहुँचाऊंगी

संविदा कर्मचारियों (contract employees) का कहना  है कि हम पिछले 26 सालों से लगातार कार्य कर रहे है और हमारी मांग है कि हमें 7 वें वेतनमान का लाभ एरियर सहित दिया जाए। इसके साथ ही नियमित भी किया जाए, ताकि सभी जीवन यापन सही तरीके से कर सके।  इसी को लेकर हमने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) और स्कूल शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन विधायक को ज्ञापन सौपा है ।

यह भी पढ़े.. BRIBE: 1 लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी रंगहाथों गिरफ्तार, टीम को देख फेंके पैसे

देवास विधायक ने सभी पहुंचे संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि वे उनका ज्ञापन शिक्षा मंत्री महोदय को स्वयं अपने हाथों से देगी। इसके साथ ही विधायक गायत्री राजे पवार ने यह भी कहा कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज देवास के DPC कार्यालय में पदस्थ संविदा कमर्चारी मुझसे मिलने के लिए आये थे, उनकी समस्या से मैं प्रदेश सरकार और शिक्षा मंत्री को अवगत जरूर कराउंगी ।

https://vimeo.com/583709534

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews