देवास जहरीली शराब मौत मामला! प्रशासन पर भड़के जीतू पटवारी, परिजनों को दी सांत्वना, कलेक्टर के निलंबन की मांग

जीतू पटवारी ने कहा पीड़ित परिवारों का दर्द सिर्फ एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार की उस व्यवस्था पर सवाल है, जो समय रहते जहरीली शराब के नेटवर्क को रोक नहीं सकी।
Jitu Patwari met deceased families in Dewas

Jitu Patwari met deceased families in Dewas

मध्य प्रदेश के देवास जिले में पिछले दिनों कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले पर प्रदेश में सियासत भड़क गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के साथ मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी, कांग्रेस नेताओं ने इन मौतों के लिए जिला प्रशासन और सरकार पर निशाना साधा और कलेक्टर को निलंबित करने की मुख्यमंत्री से मांग की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज देवास जिले के चंदाना पहुंचे, उन्होंने उन परिवारों से मुलाकात की जिनके परिजनों की पिछले दिनों अचानक मौत हो गई, परिजनों ने मौत का कारण जहरीली शराब पीना बताया, जीतू पटवारी ने  परिजनों को सांत्वना दी और कहा आपके इस दुःख में कांग्रेस आपके साथ खड़ी है सरकार को इन मौतों पर जवाब देना होगा।

मृतकों के परिजनों से मिले जीतू पटवारी, अरुण यादव  

जीतू पटवारी ने कहा जहरीली शराब से हुई मौतों की जिम्मेदारी से सरकार मुंह नहीं मोड़ सकती, पानी को बहाने के तौर पर पेश करके असली सवालों से ध्यान नहीं भटकाया जा सकता,  इन मौतों के लिए जिम्मेदार कौन है, दोषियों पर कार्रवाई कब होगी और पीड़ित परिवारों को न्याय कब मिलेगा, इसका जवाब देना होगा?

जीतू पटवारी बोले कलेक्टर को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं 

मीडिया से बात करते हुए जीतू पटवारी ने इस बात पर नाराजगी जताई कि 22 मौतों को प्रशासन छिपाना चाहता है यहाँ कई लोगों की आँख की रौशनी चली गई लेकिन प्रशासन चुप है उल्टा मौतों से मुंह मोड़ रहा है प्रशासन के अधिकारी मौतों को जहरीले पानी के पीछे छिपाना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस चुप नहीं रहेगी। जीतू पटवारी कलेक्टर के छुट्टी पर जाने से भी नाराज दिखे उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि इतने गैर संवेदनशील कलेक्टर को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है उन्होंने कलेक्टर को निलंबित करने की मांग की।

कांग्रेस ने प्रशासनिक अफसरों पर कार्रवाई की मांग की 

जीतू पटवारी के साथ मृतक परिवारों से मुलाकात में शामिल वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने जिला प्रशासन और शराब माफिया की मिलीभगत के आरोप लगाये उन्होंने कहा कि विनोद जायसवाल नामक व्यक्ति गाँव में शराब बेच रहा है लोग उससे खरीद रहे हैं और पीकर मर रहे हैं लेकिन प्रशासन को खबर ही नहीं है ये कैसे संभव है, इसपर कड़ा एक्शन होना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन के संकेत दिए हैं।

Somesh Upadhyay
लेखक के बारे में
भारतीय मूल्यों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता पसंद करता हूँ। मेरा प्रयास है कि पत्रकारिता के माध्यम से देशहित में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाऊँ, समाज में जागरूकता और राष्ट्रभाव को बढ़ावा दूँ।मेरा मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक विमर्श को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम भी है। View all posts by Somesh Upadhyay →
Follow Us :GoogleNews