पुलिस ने 26 जुआरियों को दबोचा, 18 लाख से अधिक की सामग्री जब्त

पुलिस ने 26 जुआरियों को दबोचा, 18 लाख से अधिक की सामग्री जब्त

देवास, सोमेश उपाध्याय। देवास पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए जुआरियों को धर दबोचा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों में के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार मध्य रात्रि अजनास रोड खातेगाँव स्थित छाया होटल में एक बड़ी दबिश दी गई। होटल के भीतर कमरे में हारजीत का दांव लगा रहे 26 जुआरियों को जुआ खेलते हुए दबोचा गया। उनके क़ब्ज़े से 2,40,500 रुपये नगद व 25 मोबाइल , 3 कार ,2 मोटरसाइकिल आदि ज़ब्त किए गए ।

सभी जुआरियों के ख़िलाफ़ धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण थाना खातेगांव में दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में सभी ज़ब्त सामग्री का कुल मूल्य 18, 88,650 (अठारह लाख अठ्ठासी हज़ार छः सौ पचास रुपये) है। इसके बाद छाया होटल के मालिक संतोष पाठक पिता रामकिशन पाठक के विरूद्ध 3/4 जुआ एक्ट (होटल परिसर के अंदर जुआ खिलाने) की कार्यवाही भी की जा रही है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को एडिशनल एसपी शर्मा ने बताया कि अपराधियों पर इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। इस कार्यवाही को टीआई खातेगाँव एस एस मुकाती , उपनिरीक्षक संतोष वाघेला ,उपनिरीक्षक लीला सोलंकी व उनकी टीम द्वारा अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक डा. शिवदयाल ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews