प्रेमप्रसंग में महिला के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट और जुलूस निकालने के आरोप में पति सहित 9 गिरफ्तार

प्रेमप्रसंग में महिला के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट और जुलूस निकालने के आरोप में पति सहित 9 गिरफ्तार

देवास, डेस्क रिपोर्ट। देवास के उदयनगर में एक भीड़ का क्रूर चेहरा सामने आया है। यहां एक महिला और उसके प्रेमी को सजा देने के लिए भीड़ ने सारी हदें पार कर दी। प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर महिला के पति सहित गांववालों ने उसकी निर्ममता से पिटाई की। इस मामले में अब पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार की है।

घटना देवास जिले के उदयनगर थाना अंतर्गत बोरपड़ाव गांव की है जहां एक महिला को उसे पति सहित अन्य गांव के लोगों ने ने जमीन पर पटक पटक कर मारा पीटा। जानकारी के मुताबित इस महिला का अपने गांव के व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग था। 24 जून की रात को वो अपने घर से चली गई थी और प्रेमी के घर रह रही थी। पति ने उसके न मिलने पर उदयनगर थाने में उसकी गुमशुमदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद जब उन्हें पता चला कि वो अपने प्रेमी के घर रह रही है तो वो उसे खींचकर बाहर लाएं और जमकर मारपीट की। महिला को बदचलन कहकर जलील किया गया और पति ने सबके सामने बेहरमी से उसे पीटा और बाल खींचे। इतना ही नहीं, चप्पल की माला पहनाकर पति ने उसे कंधे पर बैठाकर जुलूस भी निकाला। इन्होने बीच सड़क पर महिला के साथ हैवानियत की और लोग महिला का जुलूस निकालते वक्त जमकर नारेबाजी करते रहे और जमकर ठहाके लगाते रहे। बाद में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

इस मामले में अब देवास पुलिस ने महिला के पति सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देवास ग्रामीण एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पूरा मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है। इसमें अभी तक 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है जिसमें 9 की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा मामले की जांच जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”726643750″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews