एसपी के निर्देश के बाद एक्शन में पुलिस, रात में की चालानी कार्यवाही

एसपी के निर्देश के बाद एक्शन में पुलिस, रात में की चालानी कार्यवाही

देवास/बागली, सोमेश उपाध्याय| देवास जिले (Dewas District) में बढ़ते अपराधों (Crime) व कोरोना संक्रमण (Corona Infecton) के मद्देनजर एसपी डॉ शिवदयाल सिंह (SP Dr Shivdayal Singh) के निर्देशन के बाद ग्रामीण शहरों में भी सख़्ती देखने को मिली। शाम से ही पुलिस जवान चैकिंग पॉइंट बना कर वाहनों की आवाजाही व बिना मास्क वालो पर नजर रखे हुए थे।

टीआई ब्रजेश श्रीवास्तव थाना चौराहे पर खड़े रहे। श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने बागली सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न कस्बो में कार्यवाही की । उन्होंने 25 चालानी कार्यवाही की । वहीं बिना मास्क वालो को समझाइश देकर फटकार लगाई गई। टीआई श्रीवास्तव के अनुसार अभियान लगातार जारी रहेगा। चेकिंग अभियान में एसआई केएस गेहलोद सहित स्टाफ मौजूद था।

जिले के सोनकच्छ क्षेत्र में लिस्टेड गुंडों का जुलूस भी निकाला गया। पुलिस की अचानक बदली कार्यप्रणाली से अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से जिले में लगायतार आपराधिक गतिविधिया बढ़ती जा रही थी। कोरोना संक्रमण के मामलों में भी लगारा इजाफा हो रहा था। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस कप्तान डॉ शिवदयाल सिंह ने खुद मैदान सम्भाल कर कार्यवाही की थी। एसपी ने बताया कि उन्होंने पूरे जिले में इस प्रकार की कार्यवाही के निर्देश दिए है।ताकि लोगो में सुरक्षा का माहौल बना रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews