पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन, पेट्रोल भरवाने आए लोगों को कांग्रेसियो ने दिए गुलाब के फूल

सज्जन सिंह वर्मा

देवास, अमिताभ शुक्ला। पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर कांग्रेस ने देवास में मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन (protest) किया साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। यहां कांग्रेसी (congressmen) ए बी रोड पर स्थित पेट्रोल पम्प (petrol pump) के बाहर इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाने आये लोगों को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कांग्रेसियो ने गुलाब (roses) के फूल भी दिए।

यह भी पढ़ें… MP News: 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को राहत, वित्त विभाग की बड़ी तैयारी, मिलेगा लाभ

जून की तपती गर्मी में पेट्रोल डीज़ल के बढ़ती हुई कीमतों को लेकर प्रदेश की सियासत भी गरमाती जा रही है। सियासत के गलियारो में आर्थिक राजधानी इंदौर से लेकर राजधानी भोपाल तक कांग्रेस सड़कों पर है। अब देवास में भी प्रदर्शन चालू हो गया है। यहां पर पूर्व मंत्री, विधायक सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर के बीचों-बीच स्थित पेट्रोल पम्प के बाहर हाथो में तख्तियाँ लेकर खड़े हुए कांग्रेसियो ने जमकर नारेबाजी भी की।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि दुर्भाग्य है कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है, और सबसे ज़्यादा महंगा पेट्रोल – डीज़ल मप्र में मिल रहा है। इस दौरान तंज कसते हुए उन्होंने GDP की परिभाषा भी बताई। उन्होंने कही कि G से गैस, D से डीज़ल, P से पेट्रोल तीनो ही महंगे है, यही असली DGP है। हम जनता की आवाज़ उठा रहे है और इसीलिए आज पेट्रोल भरवाने आये लोगों को गुलाब का फूल भी दिया है, प्रदेश में विपक्ष हमेशा जनता के साथ खड़ा है।

यह भी पढ़ें… उज्जैन: बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 44 रंगेहाथों गिरफ्तार, 5 लाख रुपए सहित कई मोबाइल जब्त

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इस प्रदर्शन के दौरान प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया वहीं कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा ।

बाईट – सज्जन सिंह वर्मा पूर्व मंत्री, विधायक कांग्रेस

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews