देवास में चाकू की नोक पर हुई लूटपाट, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

देवास में चाकू की नोक पर हुई लूटपाट, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

देवास, डेस्क रिपोर्ट। देवास (Dewas) में चाकू की नोक पर लूटपाट करने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मधुमिलन चौराहा पर रात करीब 2 बजे इंदौर से लौट रहे कार चालक और उसके साथी के साथ यह घटना हुई है। बाइक सवार चार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि, चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक इंदौर से लौट रहे कार सवार युवकों को बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने रोका और चाकू की नोक पर उनसे 25 हजार सहित मोबाइल और स्मार्ट वॉच छीन ली। इसके बाद उन्होंने कार चला रहे युवक को नीचे उतारा और कार में सवार दूसरे युवक की गर्दन पर चाकू रखकर देवास की ओर जाने लगे। इस दौरान कोर्ट के सामने बने ब्रिज के पास पहुंचते ही कार उसमें जा घुसी।

Must Read- थाने में नींद की गोलियां खाकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कार का मधुमिलन चौराहा से ही पीछा कर रहे थे। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे दो पुलिसकर्मियों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और मौके से फरार हुए अन्य दो बदमाशों को उनके घर से हिरासत में लिया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी नहीं बोल रही है हालांकि, बताया यह जा रहा है कि हिरासत में लिए गए युवकों से मोबाइल और पैसे बरामद कर लिए गए हैं।

जिन युवकों के साथ यह घटना हुई है उसमें से एक युवक ने बताया कि चाकू की नोक पर बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की और फिर उसके दोस्त का अंगूठा काटने के बाद उसकी गर्दन पर चाकू रखकर कार ले जाने लगे और ब्रिज से टकरा गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने उनकी मदद की।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews