
देवास, सोमेश उपाध्याय| हर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहनराव भागवत (Mohan Bhagwat) संघ पदाधिकारी अजय गुप्ता की पुत्री के विवाह समारोह (Marriage Function) में शामिल होने देवास (Dewas) पहुँचे। निजी समारोह में श्री भागवत ने गुप्ता के परिवार से मुलाकात के बाद वर-वधु को आशीर्वाद दिए।
समारोह में शामिल होने संघ प्रमुख के पहुचने के पूर्व सहकार्यवाह भैयाजी जोशी भी देवास पहुँचे थे। वही प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत, हितानन्द शर्मा आदि भी शामिल थे।
संघ प्रमुख के आगमन के पूर्व ही सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए थे। इसके पूर्व फरवरी 2018 में संघ देवास जिले की बागली तहसील के गाँव मातमोर में जैनाचार्य विजयरत्नसूरीश्वर महाराज से मिलने पहुँचे थे।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

