पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का RSS प्रमुख को पत्र, पत्र में चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का RSS प्रमुख को पत्र, पत्र में चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

देवास/सोमेश उपाध्याय

मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री और जिले की सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ () प्रमुख मोहनराव भागवत के नाम पत्र जारी किया है।

वर्मा ने पत्र में लिखा है कि भाजपा को संघ का व्यापक समर्थन प्राप्त है। वर्तमान में भाजपा की कार्यशैली में राजनीतिक मूल्यों में भयानक गिरावट आई है। वर्मा ने गोवा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान में खरीद-फरोख्त और सत्ता में अवैध अतिक्रमण का आरोप लगाया है। उन्होंने संघ प्रमुख भागवत से राजनीतिक सुचिता पर व्याख्यान देने का अनुरोध किया और चुनाव आयोग पर भी प्रहार करते हुए बताया कि आयोग ने गांधी जी के तीन बंदरो के सिद्धांतों को मानते हुए पुराने ग्रामोफोन के सिद्धांत (जितनी चाबी भरो) को आत्मसात कर लिया है!

बरहाल वर्मा के इस पत्र पर संघ या भाजपा की और से कोई पलटवार नही आया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews