महंगी हुई शराब : देवास कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची फरियाद, शिवसेना ने की अधिक दाम पर शराब बेचने की शिकायत

शिवसेना ने अपने आरोपों के समर्थन में सबूत के तौर पर शराब की खरीदी गई बोतलों के बिल, रसीद और तस्वीरें भी पेश की। उसने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे देवास जिले के प्रभारी मंत्री व मध्यप्रदेश शासन के आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। फ़िलहाल कलेक्टर ने जाँच के आदेश दे दिए हैं।
महंगी हुई शराब : देवास कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची फरियाद, शिवसेना ने की अधिक दाम पर शराब बेचने की शिकायत

Shiv Sena accuses liquor shops of overcharging : अब तक आपने प्रशासन को की गई कई तरह की शिकायतें सुनी होंगी। लेकिन देवास में आज कलेक्टर के सामने अनोखी शिकायत पहुँची। जनसुनवाई के दौरान शिवसेना के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता की टेबल पर शराब की बोतलें रख दीं। उसका आरोप है कि शहर में शराब दुकानों पर एमआरपी से अधिक दामों पर शराब बेची जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं से अवैध वसूली हो रही है। इस मामले पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने आबकारी विभाग को जांच के आदेश दिए हैं।

शिवसेना ने अपने आरोपों के समर्थन में सबूत के तौर पर शराब की खरीदी गई बोतलों के बिल, रसीद और तस्वीरें भी पेश की। शिवसेना जिलाध्यक्ष शामल वर्मा ने कहा कि शहर की कई शराब दुकानों पर एमआरपी से अधिक कीमत वसूली जा रही है और उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि इन दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

शिवसेना ने की शिकायत

शिवसेना ने कलेक्टर से कहा कि इससे पहले शहर अध्यक्ष ठाकुर सरवन सिंह बेस द्वारा केला देवी स्थित वाइन शॉप की शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे देवास जिले के प्रभारी मंत्री व मध्यप्रदेश शासन के आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘शिवसेना और भाजपा का गठबंधन है और हम सरकार के खिलाफ नहीं जाना चाहते लेकिन जनता और उपभोक्ताओं के साथ में अगर खिलवाड़ होता तो सड़कों पर उतरना पड़ेगा’।

शिवसेना ने इन दुकानों पर ओवर रेट में शराब बिकने के सबूत दिए हैं :

  1. इटावा उत्तम नगर वाइन शॉप – यहां बियर की एमआरपी ₹130 है, लेकिन उपभोक्ताओं से ₹150 वसूला जा रहा है।
  2. उज्जैन रोड, अभिनव टॉकीज के सामने – यहां सफेद शराब का क्वार्टर ₹80 में बेचा जा रहा है जबकि एमआरपी ₹70 है।
  3. नोवेल्टी चौक वाइन शॉप – यहां लाल शराब का क्वार्टर ₹85 एमआरपी की जगह ₹100 से ₹110 तक बेचा जा रहा है।

कलेक्टर ने दिए जाँच के आदेश 

शिवसेना के इस आरोप ने शहर में राजनीतिक माहौल को गरम कर दिया है, खासकर जब शराब ठेकों के मालिकों का संबंध बीजेपी से होने की खबरें सामने आई हैं। फ़िलहाल, इस मामले पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने तत्काल आबकारी विभाग को जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान किया जाएगा और अवैध वसूली किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

देवास से सलमान खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1007977329″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews