शिवराज के मंत्री का दावा- “सभी 25 सीटें जीतेंगे, शिवराज बनाम कमलनाथ होंगे चुनाव”

शिवराज के मंत्री का दावा- “सभी 25 सीटें जीतेंगे, शिवराज बनाम कमलनाथ होंगे चुनाव”

देवास/सोमेश उपाध्याय

हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रबंधन एवं संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया,शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार, पूर्व विधायक जीतू जिराती, देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे।

इस कोर कमेटी की बैठक के बाद सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी  25 विधानसभा क्षेत्रों में इस प्रकार कोर कमेटी की बैठक हो रही है जिसमें मुख्य रूप से आने वाले उप चुनाव से संबंधित निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ये चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ के बीच होंगे जो विकास के सपनों को साकार करने के लिए लड़ा जाएगा। 15 माह की कमलनाथ सरकार ने लूट खरोट,भ्रष्टाचार,तबादला उद्योग,माइनिंग उद्योग,माफिया उद्योग,शराब उद्योग जैसे उद्योगों के कारण त्राहि त्राहि मचा दी थी।  जनता के साथ धोखा किया गया चेहरा किसी और का दिखाया और शादी किसी और से करवा दी। मुख्य रूप से ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनना था और बन गए कमलनाथ। ज्योतिरादित्य सिंधिया को कमलनाथ ने कहा था कि आप सड़कों पर खड़े हो जाइए। आज हम सिंधिया जी के साथ हैं और मुख्य रूप से सिंधिया जी महाराज और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे और 25 की 25 विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews